बायर्न के फारवर्ड खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल : कार्वाहाल

मेड्रिड, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियड मेड्रिड के डिफेंडर दानी कार्वाहाल ने जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ यूईएफए चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले माना कि विपक्षी टीम के फारवर्ड खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल है।

बायर्न के तीनों फारवर्ड खिलाड़ी अर्जेन रोबेन, फ्रैंक रिबरी और रॉबर्ट लेवांडोस्की इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्वाहाल ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि जब से वह टीम से जुड़े हैं, हर सत्र में रियल सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।

कार्वाहल ने एक समारोह में कहा, “रोबेन, रिबरी और लेवांडोस्की को रोकना मुश्किल है। उन्हें मार्क करना मुश्किल है और वह अपनी कलात्मक क्षमता से कभी भी गोल दाग सकते हैं।”

अपनी टीम के सेमीफाइनल जीतने की संभावनाओं पर कार्वाहाल ने कहा, “कुछ भी असंभव नहीं है और हम जीत के लिए लड़ेंगे।”

26 वर्षीय कर्वाहाल ने 2016-17, 2015-16 और 2013-14 में चैम्पियंस लीग का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493