अमेरिका : टेनेसी के रेस्तरां में गोलीबारी करने वाला हमलावर गिरफ्तार

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनेसी के एक रेस्तरां में गोलीबारी करने वाले हमलावर को गहन तलाशी अभियान के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी।

मेट्रोपॉलिटन नैशविले पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा, “ओल्ड हिकरी ब्लेव्ड एंड हॉबसन के पास एक वन क्षेत्र से कुछ देर पहले ट्रेविस रीनकिंग को पकड़ लिया गया।”

पुलिस ने बताया कि रीनकिंग (29) रविवार तड़के वैफल हाउस में घुसकर गोलियां चलाने के बाद नग्न अवस्था में ही भाग खड़ा हुआ था।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जब रीनकिंग को गिरफ्तार किया गया, उसके पास हथियार था या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, रीनकिंग इलिनॉयस शहर का श्वेत शख्स है, जो पिछले कई वर्षो से मानसिक दिक्कतों से जूझ रहा है। उसने एक बार कहा था कि गायिका टेलर स्विफ्ट उसका पीछा करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493