बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के गुआंग्दोंग प्रांत के कराओके बार में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, किंगयुआन शहर के बार में मध्यरात्रि लगभग 12.30 बजे आग लगी और रात 12.55 बजे उस पर काबू पा लिया गया।
पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जो कथिततौर पर इस घटना का जिम्मेदार माना जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath