लखनऊ, 7 अक्टूबर -उत्तर प्रदेश की राजधानी के करीब तीन हजार शिक्षक आठ अक्टूबर को विशाल ‘अहिंसा मार्च’ निकालेंगे। इस मार्च के जरिए शिक्षक लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा मूलक विचारों को आत्मसात करने एवं तपोनिष्ठ महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं के अनुसार भारतीय संस्कृति व सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश देंगे।
यह मार्च बुधवार सुबह 7.30 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से शुरू होगा और सीएमएस, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुंचकर एक विशाल समारोह में परिवर्तित हो जाएगा, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर आधारित रंगारंग शिक्षात्मक सांस्कृतिक समारोह होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा मुख्य अतिथि होंगे और यूनिसेफ के प्रोग्राम मैनेजर अमित मेहरोत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath