सेविले, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल बेतिस के गोलकीपर दानी गिमेनेज चोटिल होने के कारण तीन सप्ताह के लिए फुटबाल जगत से बाहर हो गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश क्लब ने कहा कि इस सप्ताह गिमेनेज को दाहिने पैर में चोट लगी थी।
चोटिल होने के कारण 34 वर्षीय गिमेनेज अगले दो स्पेनिश लीग मुकाबलों के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। ये दो मैच मलागा और एथलेटिको बिलबाओ के खिलाफ खेले जाएंगे।
गिमेनेज अब 13 मई को सेविला के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में ही फुटबाल मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
स्पेनिश लीग में बेतिस क्लब पांचवें स्थान पर काबिद है। उसने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में गिमेनेज की अनुपस्थिति की पुष्टि की।
एटलेटिको के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले स्पेनिश लीग मैच में गिमेनेज के स्थान पर बेतिस टीम में प्रेडो लोपेज को शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath