पोर्टो (पुर्तगाल), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एफसी पोर्टो ने पुर्तगाल फुटबाल लीग के टॉप डिवीजन के एक मैच में विटोरिया सेतुबाल को 5-1 से मात देकर लीग में फिर से अपना शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पोर्टो ने 16 मिनट के अंदर ही मैच में 3-0 की अहम बढ़त कायम कर ली। मेजबान टीम के लिए पहला गोल मौसा मरेगा ने, दूसरा इवान मार्कानो ने और तीसरा यासीन ब्राहीमे ने दागा।
जोआओ एमारल ने 24वें मिनट में गोल कर सेतुबाल का खाता खोला लेकिन जीसस करोना ने 35वें मिनट में एक और गोल दागकर पोर्टो की टीम को 4-1 की बढ़त दिला दी।
पोर्टो के लिए मैच का पांचवां और आखिरी गोल एलेक्स टेल्स ने 72वें मिनट में किया और अपनी टीम को 5-1 की आसान जीत दिला दी।
इस जीत के बाद पोर्टो की टीम 79 अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर कायम है जबकि सेतु़बाल की टीम 29 अंकों के साथ 14वें नंबर पर है।
dharmpath.com dharmpath