जेनोआ (इटली), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली में फुटबाल की सेरी ए लीग में जेनोआ ने एक मैच में हेलास वेरोना को 3-1 से हराकर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को खेल गए मैच में इयूरी मेडिओरेस के छठे मिनट में किए गए गोल की बदौलत 1-0 कर बढ़त बना ली। वेरोना ने 64वें मिनट में रोमुलो के गोल की मदद से स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद डेनियल बेसा ने 78वें और गोरान पेनडेव ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल कर जेनाओ को 3-1 से जीत दिला दी।
लीग में लगातार तीसरी जीत की बदौलत जेनोआ 41 अंकों के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गया है। वेरोना की टीम 25 अंकों के साथ 19वें नंबर पर है और उसके रेलिगेशन में जाने का खतरा बना हुआ है। इस सीजन में अभी चार मैच और खेले जाने बाकी हैं।
dharmpath.com dharmpath