हेक्टर का कोलोन के साथ करार 2 साल और बढ़ा

बर्लिन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल खिलाड़ी जोनास हेक्टर ने कोलोन क्लब में दो साल और बने रहने के लिए एक नया करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मन लीग के फुटबाल क्लब के हवाले से बताया कि ऐसे में जब उनका क्लब खराब प्रदर्शन से गुजर रहा है और निचले डिवीजन में उसका रेलिगेशन तय है, तो ऐसे में खिलाड़ी क्लब से जाने के प्रावधान का इस्तेमाल कर शीर्ष क्लब से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन हेक्टर ने अपने ही क्लब में बने रहने का फैसला किया है।

27 साल के डिफेंडर हेक्टर अब जून 2023 तक क्लब से जुड़े रहेंगे। वह 2010 में लीग से जुड़े थे। उन्होंने 2014 में जर्मनी की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी।

हेक्टर ने कोलोन के लिए अब तक कुल 172 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने छह गोल किए हैं और 11 गोल में सहायक रहे हैं। जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 36 मैचों में तीन गोल दागे हैं।

कोलोन लीग में आठ अंकों के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493