टेनिस : निशिकोरी की नजरें शीर्ष-10 में वापसी पर

बार्सिलोना (स्पेन), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मोंटे कार्लो मास्टर्स के उपविजेता जापान के केई निशिकोरी ने मंगलवार को कहा कि उनकी नजरें फिर से पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाने पर हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दो बार के बार्सिलोना ओपन चैंपियन निशिकोरी पिछले सप्ताह मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे जहां उन्हें स्पेन के राफेल नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

निशिकोरी अपने इस प्रदर्शन की बदौलत इस सप्ताह जारी एटीपी रैंकिंग में 14 स्थानों की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

निशिकोरी ने बार्सिलोना टूर्नामेंट से पहले संवाददाताओं से कहा कि उन्हें फिर से शीर्ष-10 में लौटने की उम्मीद नहीं थी लेकिन मोंटे कार्लो मास्टर्स के अच्छे परिणाम से उनका मनोबल बढ़ा है।

बार्सिलोना ओपन में नडाल से फिर से भिड़ने की संभावना पर पूछे जाने पर जापानी खिलाड़ी ने कहा कि स्पेन के खिलाड़ी अभी अच्छी लय में हैं लेकिन उनमें नडाल को हराने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि वह नडाल के खिलाफ खेलने का आनंद लेते हैं।

निशिकोरी ने माना कि स्पेन के खिलाड़ी क्ले कोर्ट पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं जिससे उनके, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम जैसे खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट मुश्किल हो जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493