आईपीएल-11 : मुंबई ने हैदराबाद को 118 रनों पर समेटा (लीड-1)

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद को 18.4 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर कर दिया।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और उनके गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया।

मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन, मयंक मारकंडे, हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान को एक सफलता मिली।

हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन और यूसुफ पठान ने 29-29 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ दो और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंच सके।

अंत में पठान ने तेजी से रन बटोरने की कोशिश तो की, लेकिन जैसी ही उन्होंने अपने गियर बदले तभी सीमा रेखा पर रहमान की गेंद पर हार्दिक ने उनका कैच लपक हैदराबाद को ऑल आउट कर दिया।

खराब शुरुआत से मेहमान टीम उबर नहीं पाई। 20 रनों पर ही उसने शिखर धवन (5) और रिद्धिमान साहा (0) के विकेट खो दिए थे। इन दोनों को मैक्लेघन ने दूसरे ओवर में पवेलियन भेजा।

मनीष पांडे (16) ने विलियमसन के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। हार्दिक ने मनीष को आउट कर विलियमसन को अकेला छोड़ दिया। शाकिब अल हसन दो रन बनाकर रन आउट हो गए।

मोहम्मद नबी ने 14 रनों का योगदान दिया। उनकी पारी का अंत मंयक ने उन्हें बोल्ड कर किया। यहां से यूसुफ लड़ते रहे लेकिन उनका संघर्ष टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में असफल ही रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493