किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली : जयवर्धने

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने ही घर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामन करने वाली मुंबई इंडियंस टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि इस मैच में किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं उठाई।

वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया।

मौजूदा विजेता मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में उसे हैदराबाद से 119 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम हासिल नहीं कर पाई और 87 रनों पर ही उसकी पारी सिमट गई।

मैच के बाद मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कोच जयवर्धने ने कहा, “हम किसी को दोष नहीं दे सकते। इसमें गलती हमारी ही है। हमने कुछ मैच खेले और उसमें मुझे लगा कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला। आज (मंगलवार) का मैच बेहद निराशाजनक था। हमने कोई भी जिम्मेदारी नहीं उठाई और यह बात सबसे अधिक निराशाजनक रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493