ह्यूग जैकमैन ने भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेता ह्यूग जैकमैन ने वोल्वरिन के रूप में उनके सफर के दौरान समर्थन देने के लिए भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया है।

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेता ह्यूग जैकमैन ने वोल्वरिन के रूप में उनके सफर के दौरान समर्थन देने के लिए भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया है।

एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने स्टार मूवीज द्वारा हैशटैग वन लास्ट टाइम कैम्पेन के हिस्से के रूप में बनाया गया अपने प्रशंसकों का एक ट्रिब्यूट वीडियो देखने के बाद ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रशंसकों का आभार जताया।

वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरे भारतीय प्रशंसकों के लिए, मैंने बस अभी वह शानदार संकलन देखा। आपका धन्यवाद, मेरे लिए यह बेहद मायने रखता है। यह एक शानदार सफर रहा है और आपका 17 सालों से ज्यादा समय से समर्थन मिलता रहा है। इस बात ने मेरे दिल को छू लिया है, इसलिए वह वीडियो मुझे भेजने के लिए आपका आभार। मैं हमेशा इसे सहेज कर रखूंगा।”

‘द वोल्वरिन’ फिल्म गाथा की शुरुआत 17 साल पहले हुई थी। जैकमैन ‘एक्स-मैन’ श्रृंखला की नौ फिल्मों में वोल्वरिन के रूप में नजर आ चुके हैं। उन्होंेने अंतिम बार इस किरदार को फिल्म ‘लोगान’ में निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493