अमेरिका ने हैरी हैरिस को आस्ट्रेलिया के बदले दक्षिण कोरिया का राजदूत बनाया

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने आस्ट्रेलिया के लिए राजदूत नियुक्त किए गए एडमिरल हैरी हैरिस को अब दक्षिण कोरिया की जिम्मेदारी दे दी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को यह निर्णय लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह कदम आस्ट्रेलियाई सरकार के लिए बड़ा झटका हो सकता है, जिसने 18 महीने से खाली रहे पद पर हैरिस की नियुक्ति का स्वागत किया था। आस्ट्रेलिया में पिछले अमेरिकी राजदूत जॉन बेरी थे, जिन्होंने 2016 में पद छोड़ दिया था।

‘सीएनएन’ के अनुसार, शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी हैरिस को यह पद सौंपना का विचार अमेरिकी विदेश मंत्री पद के दावेदार माइक पोम्पियो का था।

सूत्रों ने ‘सीएनएन’ को बताया कि ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच संभावित वार्ता से पहले यह फैसला किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493