यूरोपा लीग : कोस्टा की एटलेटिको मेड्रिड टीम में वापसी

मेड्रिड, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमेओने ने आर्सेनल के खिलाफ गुरुवार को होने वाले यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें डिएगो कोस्टा शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोस्टा को 12 अप्रैल को स्पोíटंग लिस्बन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में बाएं पैर में चोट लग गई थी।

इसके बाद वह ला लीगा में लेवांते, रियल सोसिएडाड और रियल बेतिस के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे और मंगलवार को उन्होंने टीम के साथ अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था।

कोस्टा के अलावा एटलेटिको की बी टीम के गोलकीपर डोस सांतोस, डिफेंडर सर्जियो गोंजालेज और मिडफील्डर रोबर्टो ओलाबे को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि चोटिल जुआनफ्रेन टोरेस और फिलिप लुइस को 20 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493