मुंबई अलग नहीं होगा, महाराष्ट्र नहीं बंटेगा : मोदी

272545-modi-at-race-courseधुले (महाराष्ट्र) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग हो चुकी शिवसेना के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र से न तो मुंबई अलग होगा और न ही राज्य का बंटवारा होगा। शिवसेना ने भाजपा पर राज्य को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उत्तरी महाराष्ट्र के इस जनजाति बहुल जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जबतक मैं दिल्ली में हूं, धरती की कोई भी ताकत महाराष्ट्र का बंटवारा नहीं कर सकती या उससे मुंबई को अलग नहीं कर सकती।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दशक में कपास और प्याज के कीमतों पर झूठ की खेती करती रही या नहीं और अब वे एक नया झूठ परोसने में लिप्त हो गए हैं कि भाजपा महाराष्ट्र को बांटने पर तुली है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493