हर्नानेस के स्थानांतरण में प्राथमिकता के लिए साओ पाउलो का आग्रह

रियो डी जनेरियो, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। साओ पाउलो फुटबाल क्लब ने आग्रह किया है कि हेबेई चाइना फार्चून के मिडफील्डर हर्नानेस के स्थानांतरण से संबंधित किसी भी मामले में उसे प्राथमिकता दी जाए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जुवेंतस के पूर्व 32 वर्षीय खिलाड़ी इस साल जनवरी में एक बार फिर फार्चून से जुड़े थे।

हर्नानेस छह माह ऋण करार पर ब्राजीलियाई क्लब में रहने के बाद चीनी क्लब फॉर्चून से जुड़े थे।

साओ पाउलो फुटबाल क्लब के समन्वयक रिकार्ड रोचा ने ‘फोक्स स्पोर्ट्स’ को दिए एक बयान में कहा, “हर्नानेस चीनी क्लब फॉर्चून से जुड़े हुए हैं। अगर वह ब्राजील में वापस आते हैं, तो हमने उनसे हमारे क्लब को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। वह अभी नहीं आ रहे हैं।”

हर्नानेस ने पिछले साल ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए 19 मैचों में नौ गोल दागे थे। उन्होंने क्लब को रेलेगेशन जोन में जाने से रोकने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493