गुआयाकिल (इक्वाडोर), 25 अप्रैल (आईएएनएस) इक्वाडोरियन क्लब डिपोर्टिव क्यून्का ने क्लब डेलफिन से बर्खास्त किए गए गुलेर्मो सेंगुइनेटी को अपना नया कोच नियुक्त किया है।
समाचार एजेंसी एफे ने डेपोर्टिवो के हवाले से कहा, ” हमने गुलेर्मो सेंगुइनेटी को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया है। वह सहायक कोच एडगार्डो एडिनोल्फी और फिजिकल ट्रेनर फर्नाडो एमोरोसो के साथ मिलकर काम करेंगे।”
सेंगुइनेटी 30 अप्रैल को अपना कार्यभार संभालेंगे।
सेंगुइनेटी अर्जेंटीना के कोच अनिबल बिगेरी की जगह लेंगे जिन्हें डेपोर्टिवो ने बर्खास्त कर दिया था। सेंगुइनेटी के मार्गदर्शन में डेलफिन ने पिछले साल सीरीज ए खिताब के लिए पहली बार फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसे एमलेक से हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath