टोक्यो ओलम्पिक में खिताब बचाने उतरेंगे किपचोगे

नैरोबी, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या के दिग्गज मैराथन धावक और लंदन मैराथन के स्वर्ण पदक विजेता एलिउड किपचोगे ने कहा है कि उनका लक्ष्य टोक्यो ओलम्पिक में अपना खिताब बचाना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, किपचोगे ने गत रविवार को लंदन में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया था। विश्व के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मैराथन धावक माने जाने वाले किपचोगे ने संवाददाताओं से कहा, “मेरा लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलम्पिक में अपने मैराथन खिताब की रक्षा करना है। टोक्यो ओलम्पिक मेरे दिमाग से हटा नहीं है और मेरे सामने है।”

34 साल के किपचोगे ने हालांकि अभी यह तक यही नहीं बताया है कि उनका अगला कदम क्या है। केन्याई एथलीट ने कहा,”मेरे लिए अब रिकवर करना महत्वपूर्ण है। उसके बाद अपने रेस को लेकर मैनेजमेंट और प्रशिक्षकों से चर्चा करूंगा।”

किपचोगे ने कहा कि वह अभी भी रेस से पहले खुद को नर्वस पाते हैं। उन्होंने कहा, “जब भी रेस शुरू होती है तो मैं खुद को नर्वस पाता हूं। दूसरों की तरह ही मुझे भी सुबह की दौड़ मुश्किल लगती है लेकिन मैं सामान्य रहने की कोशिश करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493