कोपा लिबर्टाडोरेस : पाल्मेरास ने बोका जूनियर्स को 2-0 से हराया

ब्यूनस आयर्स, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कोपा लिबर्टाडोरेस टूर्नामेंट में ब्राजील के क्लब पाल्मेरास ने अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टाडियो एल्बटरे जे. अर्माडो स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मैच में पाल्मेरास ने जूनियर्स को 2-0 से हराया।

इस मैच में केनो ने 40वें मिनट में गोल कर पाल्मेरास का खाता खोला। इस बढ़त को क्लब ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में लीमा लुकास ने 67वें मिनट में गोल कर पाल्मेरास को 2-0 से आगे कर दिया।

पाल्मेरास ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर जूनियर्स को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-0 से जीत हासिल की।

पाल्मेरास क्लब ने ग्रुप-एच में खेले गए अपने तीसरे मैच में जीत हासिल की है और ऐसे में वह अगले दौर में पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493