बार्सिलोना ओपन : थीम, क्लिजन ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

बार्सिलोना (स्पेन), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम और स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान ने यहां जारी बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

थीम ने गुरुवार को तीसरे दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के जोसेफ कोवालिक को एक कड़े मुकाबले में मात दी। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंतिम क्षणों में थीम ने अपना धर्य नहीं खोया और सेट को 7-6 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में आस्ट्रिया के खिलाड़ी को ज्यादा मुश्किलें पेश नहीं आई और 6-2 से सेट जीतकर थीम ने मैच को 7-6, 6-2 से अपने नाम किया।

तीसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजन ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दौर में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर टूर्नामेंट से बाहर करने वाले क्लिजन ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को सीधे सेट में 6-1, 6-4 से करारी शिकस्त दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493