क्रिकेट : जूनियर चयन समिति के चेयरमैन बने आशीष कपूर

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आशीष कपूर को अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए गुरुवार को यह जानकारी दी।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, “कपूर के अलावा, इस चयन समिति में दो अन्य सदस्य ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख शामिल हैं।”

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज कपूर ने राष्ट्रीय टीम के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के दौरान चार टेस्ट और 17 वनडे मैच खेले हैं। इसमें 1996 आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट भी शामिल है।

इसके अलावा, 128 प्रथम श्रेणी के मैच और 93 ए-लिस्ट मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493