लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने कोच के बिना और 10 खिलाड़ियों के साथ एटलेटिको मेड्रिड फुटबाल टीम ने यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में आर्सेनल को ड्रॉ पर रोका।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एमिरात स्टेडियम में गुरुवार रात खेला गया यह मैच आर्सेनल और एटलेटिको के बीच 1-1 से ड्रॉ रहा।
इस मैच में मैदान पर गलत व्यवहार करने के लिए एटलेटिको के खिलाड़ी सिमे वर्साल्जको को 11वें मिनट में वापस भेज दिया गया और इसके कुछ मिनट बाद ही कोच डिएगो सिमोन को लगातार तेज आवाज में विरोध करने के लिए मैदान से वापस भेज दिया गया।
पहले हाफ में इस प्रकार से दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ।
इसके बाद, दूसरे हाफ में 61वें मिनट में जैक विल्शेरे की ओर से मिले पास को एलेक्जेंडर लकाजेत्ते ने गोल में तब्दील कर आर्सेनल का खाता खोला।
मैच की समाप्ति के लिए बचे आठ मिनट में एंटोनियो ग्रीजमान ने एटलेटिको के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
दोनों टीमें गोल कर जीत हासिल करने की जद्दोजहद करती रहीं, लेकिन दोनों ही असफल रही और इस प्रकार से यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर ही समाप्त हुआ।
dharmpath.com dharmpath