मैडम तुसाद में महेश बाबू का मोम का पुतला लगेगा

चेन्नई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। महेश बाबू, वर्तमान में फिल्म ‘भारत एएन नेनु’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे अभिनेता महेश बाबू का मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में दिखाई देगा।

महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा करते हुए कहा, “प्रतिष्ठित मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।”

महेश बाबू के स्टारडम को ध्यान में रखते हुए मैडम तुसाद महेश बाबू की पुतला बना रहा है, जो उनके किसी भी प्रतिष्ठित किरदार पर आधारित नहीं होगा।

महेश बाबू ने निजी रूप से मैडम तुसाद के अधिकारियों से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493