कोपा लिबर्टाडोरेस : रिवर प्लेट ने एमेलेक को 2-1 से हराया

ब्यूनस आयर्स, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कोपा लिबर्टाडोरेस फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए मैच में रिवर प्लेट ने एमेलेक को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ग्रुप-डी में रिवर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।

एस्तादियो एंटोनियो वेस्पुसियो लिबर्टी स्टेडियम में गुरुवार रात को खेले गए मैच का पहला हाफ दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में 66वें मिनट में लुकास प्राटो ने गोल कर रिवर प्लेट का खाता खोला।

इसके बाद, गोंजालो मार्टिनेज ने 74वें मिनट में गोल कर रिवर प्लेट को 2-0 से आगे कर दिया।

इंजरी टाइम (92वें मिनट) में एर्टन प्रिसियाडो ने एमेलेक के लिए गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493