दिल्ली डेयरडेविल्स में चोटिल मौरिस का स्थान लेंगे डाला

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जूनियर डाला को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए चोटिल क्रिस मौरिस के स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की गई।

डाला ने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के लिए इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में पदार्पण किया था। उन्होंने अभी तक केवल तीन मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

दिल्ली की टीम में मौरिस के स्थान पर शामिल होने वाले डाला तीन नम्बर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे।

दिल्ली शुक्रवार रात आठ बजे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान पर उतरेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493