दुबई में रिकार्ड 47 लाख विदेशी पर्यटक पधारे

दुबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इस साल की पहली तिमाही में दुबई ने रिकार्ड 47 लाख विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया, जोकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार में तेजी का संकेत है। पर्यटन और वाणिज्य विपणन (दुबई पर्यटन) विभाग ने एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुबई पर्यटन ने कहा, “2018 की जनवरी-मार्च अवधि में 47 लाख पर्यटक पधारे। अमीरात ने पर्यटकों की तादाद में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।”

विभाग ने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही से 2018 में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

दुबई पर्यटन के महानिदेशक हेलाल सइद अलमर्ाी ने कहा, “साल की पहली तिमाही में स्थिर प्रदर्शन ने होटल और एयरलाइंस जैसे सभी जुड़े हुए क्षेत्रों के लिए मजबूत विकास का समर्थन दिया है।”

विभाग ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में भारत से आनेवाले पर्यटकों की संख्या में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 6,17,000 रही, जबकि पिछले साल रूसी नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा शुरू करने से रूस से आनेवाले पर्यटकों की संख्या में 106 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 2,59,000 रही।

चीनी पर्यटकों ने भी वीजा ऑन अराइवल सुविधा का लाभ उठाया और उनकी आमद में 12 फीसदी की वृद्धि हुई और कुल 1,58,000 चीनी पर्यटक आए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493