इंटरग्लोब एविएशन ने भाटिया को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। किफायती विमान सेवा इंडिगो का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को राहुल भाटिया की अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति की घोषणा की।

कंपनी के बयान के मुताबिक, आदित्य घोष के इंडिगो के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने यह नियुक्ति की है।

इंटरग्लोब एविएशन ने एक बयान में कहा, “राहुल कंपनी के निदेशक पद पर बने रहेंगे। कंपनी ने इसके अलावा ग्रेगरी टेलर की कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर नियुक्ति की घोषणा की है, जो सीधे राहुल को रिपोर्ट करेंगे।”

बयान के मुताबिक, आने वाले महीनों में बोर्ड टेलर को कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के पद पर नियुक्त कर सकता है, जो विभिन्न नियामकों की मंजूरी के अधीन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493