कप्तान अय्यर की तूफानी पारी, कोलकाता को दिल्ली ने दिया 220 का लक्ष्य

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 93 और 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चार विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

आईपीएल के 11वें सस्करण में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है। दिल्ली ने आखिरी चार ओवरों मे 76 रन बटोरे।

अय्यर ने 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और 10 छक्के उड़ाए। शॉ ने 44 गेंदों पर 62 रन बनाए और सात चौके व दो छक्के लगाए। कोलिन मुनरो ने 33 और ग्लैन मैक्सवेल ने 27 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता के लिए पीयूष चावला, शिवम मावी और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493