टेनिस : बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल, बुस्ता

बार्सिलोना (स्पेन), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। वल्र्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन राफेल नडाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नडाल ने स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। क्लिजन ने दूसरे दौर में उलटफेर करते पूर्व वल्र्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात दी थी लेकिन नडाल के सामने वह अपना जलवा नहीं बिखेर पाए।

पहला सेट नडाल ने आसानी से जीता। उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेट को 6-0 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में क्लिजन ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नडाल ने 7-5 से यह सेट जीतकर सेमीफाइनल में प्रेवश कर लिया।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को स्पेन के ही पाब्लो करेर्नो बुस्ता ने सीधे सेटों में मात दी।

बुस्ता ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में बुल्गारिया के खिलाड़ी ने बुस्ता को कड़ी टक्कर दी और मैच टाई-ब्रेकर में गया।

टाई-ब्रेकर में बुस्ता ने अपना संयम नहीं खोया। टाई-ब्रेकर को बुस्ता ने 7-4 से जीतकर मैच को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से अपने नाम किया और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493