नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नए कप्तान श्रेयस अययर के नाबाद 93 रन के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने यहां अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट विकेट पर 164 रन पर रोककर 55 रन से मैच जीत लिया।
कोलकाता के लिए आंद्रे रसैल ने 30 गेंदों पर तीन चैके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। रसैल और शुभम गिल के बीच छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई।
दिल्ली की सात मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि कोलकाता को सात मैचों में चैथी हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली के लिए ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ग्लैन मैक्सवेल को दो-दो विकेट मिला।
dharmpath.com dharmpath