लंदन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप बैंड बॉयजोन दिवगंत सदस्य स्टीफन गेटले को श्रद्धांजलि देने के लिए कथित तौर पर एक अंतिम अल्बम रिलीज करेगा और इसके बाद भंग हो जाएगा।
डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके की खबर के मुताबिक, बैंड ने अपने संगीत दृश्यों में कैची गानों और उत्साही डांस से 1993 में सनसनी मचाकर अपने सफर की शुरुआत की थी।
आइरिश बॉयबैंड का अब कहना है कि वह अपने अंतिम अल्बम के लिए सभी मतभेदों को भुलाकर साथ आने की योजना बना रहे हैं, जो गेटले के लिए एक मार्मिक श्रद्धांजलि होगी। गेटले का निधन 2009 में हुआ था।
द सन के मुताबिक, बॉयजोन के भविष्य पर बैठकों की एक श्रृंखला में चर्चा करने के बाद बैंड ने अपने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया था।
रोनन कीटिंग, कीथ डफी, माइकी ग्राहम और शेन लिंच अपने अंतिम अल्बम को बैंड की 25वीं वर्षगांठ पर रिलीज करेंगे और अपना अलविदा दौरा शुरूकरेंगे।
dharmpath.com dharmpath