मेरा अगला गीत आपको भावुक कर देगा : बादशाह

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, ‘मर्सी’ और ‘प्रोपर पटोला’ जैसे हिट पार्टी गानों को अपनी आवाज देने वाले लोकप्रिय रैपर बादशाह का कहना है कि उनका अगला गीत लोगों को भावुक कर रुला देगा।

बादशाह ने एक ट्वीट के जरिए अपने इस गाने के बारे में जानकारी साझा की।

ट्वीट में बादशाह ने लिखा, “अगले माह मेरा नया गीत रिलीज होगा। इसमें आस्था गिल हैं और इसका निर्देशन गुरिक जी. मान ने किया है। हम नहीं जानते कि इस गीत को हम क्या कहते हैं, लेकिन यह इतना अच्छा है कि आप रो पड़ेंगे। सभी पर ईश्वर की कृपा रहे।”

बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह है। वह आस्था के साथ इससे पहले भी गई गीतों में काम कर चुके हैं। इसमें ‘डीजे वाले बाबू’, ‘करेजा करेजा’ और ‘धुप चिक’ गीत शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493