नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल के हवाई अड्डे पर एक पुरुष और उसकी पत्नी को सोने के बिस्कुट की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने 45 लाख के सोने को अपने मलद्वार में छिपा रखा था।
कृष्ण कुमार और संतोष को शनिवार की दोपहर को पकड़ा गया। कृष्ण को विमान में चढ़ने से पहले सुरक्षा जांच के दौरान सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया जबकि संतोष को विमान के अंदर से पकड़ा गया।
सीआईएसएफ के सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों के पास से 1.5 किलोग्राम के सोने के नौ बिस्कुट बरामद हुए हैं।
कृष्ण एयर एशिया के विमान से इम्फाल से दिल्ली जाने वाला था। स्कैन के दौरान यह पता चला कि उसके शरीर में धातु के बिस्कुट हैं और पूछताछ किए जाने के बाद उसने स्वीकर किया कि वह अपने मलद्वार में सोना लेकर जा रहा है। उसके पास से 1 किलोग्राम के सोने के छह बिस्कुट जब्त किए गए।
कृष्ण ने सीआईएसएफ को यह भी बताया कि संतोष अपने शरीर में सोने के तीन बिस्कुट ले जा रही है। सीआईएसएफ के जवानों ने संतोष को विमान से पकड़ लिया। संतोष के पास से 500 ग्राम के सोने के तीन बिस्कुट जब्त किए गए।
दोनों अभियुक्तों को जब्त किए गए सोने के साथ कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया।
dharmpath.com dharmpath