्नरोजाना बेकिंग सोडा पीना गठिया से लड़ने में कारगर

न्यूयॉर्क, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। रोजाना बेकिंग सोडा पीना रूमेटाइड गठिया जैसे ऑटोइम्यून (स्वप्रतिरक्षा) बीमारी में सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है।

सामान्य रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली हमें बीमारी व संक्रमण से बचाती है, जबकि ऑटोइम्यून वाले व्यक्ति में प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है।

शोध में कहा गया कि बेकिंग सोडा या सोडियम बाइकॉर्बोनेट पीने से प्लीहा आसानी से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देता है। प्लीहा प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा है।

अमेरिका के जॉर्जिया के अगुस्ता विश्वविद्यालय के शोध के सह लेखक पॉउल ओ’ कोन्नोर ने कहा, “निश्चित तौर पर बाईकॉर्बोनेट पीना प्लीहा पर असर डालता है और हमारा मानना है कि यह मीसोलिथल कोशिकाओं के जरिए होता है।”

शोध के निष्कर्षो को ‘जर्नल ऑफ इम्यूनोलॉजी’ में प्रकाशित किया है। इसमें कहा गया है कि जब चूहे या स्वस्थ लोग बेकिंग सोडा का घोल पीते हैं तो यह अगली भोजन की खुराक को पचाने के लिए ज्यादा अम्ल बनाते हैं। यह प्लीहा पर मौजूद मीसोलिथल कोशिकाओं से यह कहता है कि सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की कोई जरूरत नहीं है।

ओ’ कोन्नोर ने कहा कि इसका मूल संदेश है- ‘इससे जीवाणु संक्रमण की संभावना नहीं होती।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493