आईपीएल-11 : बेंगलोर ने कोलकाता के सामने 176 का लक्ष्य रखा

बेंगलुरू, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 68) के शानदार अर्धशतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 29वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

विराट ने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। ब्रैंडन मैक्कलम ने 38, क्विंटन डी कॉक ने 29 और मंदीप सिंह 19 रन का योगदान दिया।

कोलकाता के लिए आंद्रे रसैल ने तीन और कुलदीप यादव ने एक विकेट झटका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493