मिलान, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के क्लब जुवेंटस ने आखिरी पांच मिनटों में शानदार वापसी करते हुए इंटर मिलान को सीरी ए के एक मैच में रविवार को 3-2 से हरा दिया।
जुवेंटस के लिए डौगलस कोस्टा ने 12वें, मिलान स्क्रीनियर ने 86वें और गोंजालो हिग्वैन ने 88वें मिनट में गोल दागे।
इंटर मिलान के लिए मौरो इकार्डी ने 12वें और एंड्रिया बारगाजिल ने 64वें मिनट में गोल किए।
इस जीत की बदौलत जुवेंटस लीग में शीर्ष पर कायम है जबकि इंटर मिलान पांचवें नंबर पर है।
इस बीच रविवार को ही खेले गए अन्य मैचो में एसी मिलान ने बोलोगना को 2-1 से और एटलांटा ने जिनोआ को 3-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath