करेन गिलन जानती हैं कि कलाकार क्या चाहते हैं

लॉस एंजिल्स, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री करेन गिलन का कहना है कि उनके अभिनय के करियर ने उन्हें एक अच्छा निर्देशक होने में मदद की क्योंकि वह जानती हैं कि कलाकार सेट पर क्या चाहते हैं।

लॉस एंजिल्स, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री करेन गिलन का कहना है कि उनके अभिनय के करियर ने उन्हें एक अच्छा निर्देशक होने में मदद की क्योंकि वह जानती हैं कि कलाकार सेट पर क्या चाहते हैं।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पता है कि वह कलाकारों को ‘सुरक्षित’ वातावरण दे सकती है, जो वे चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने एक अभिनेत्री के तौर पर बहुत से निर्देशकों के साथ काम किया है, इसलिए मैं जानती हूं कि वास्तव में मैं किसी निर्देशक से क्या चाहती हूं। इसलिए मैं कलाकारों को वह देने में सक्षम हूं..वे एक सुरक्षित वातावरण चाहते हैं, जिससे वे अपने विचार रख सकें और कलाकार के तौर पर जोखिम उठा पाएं।”

गिलन ने अपरॉक्स से कहा, “और उन्हें इस बात का डर न हो कि उनकी हंसी उड़ाई जाएगी, जो आमतौर पर होता है।”

‘जुमांजी : वेलकम टू दि जंगल’ की अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें जेम्स गुन से निर्देशन की प्रेरणा मिलती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493