टेनिस : प्लिस्कोवा ने जीता स्टटगार्ट ओपन खिताब

स्टटगार्ट (जर्मनी), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलीना प्लिस्कोवा ने स्टटगार्ट ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

प्लिस्कोवा ने फाइनल मुकाबले में अमेरिका की वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी कोको वांडवेघे को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, प्लिस्कोवा ने इस साल स्टटगार्ट के रूप में अपना पहला खिताब जीता है और यह उनके करियर का 10वां खिताब है।

पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 ने एक घंटे और 56 मिनट के भीतर वांडवेघे को 7-6 (7-2), 6-4 से मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-6 प्लिस्कोवा ने इसके साथ ही वर्ल्ड नम्बर-16 वांडवेघ से पिछले मैच में मिली हार का बदला भी पूरा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493