विक्की कौशल को गुलजार से मुलाकात का इंतजार

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मेघना गुलजार की ‘राजी’ में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को प्रसिद्ध गीतकार गुलजार से मुलाकात नहीं कर पाने का मलाल है। गुलजार ने इस फिल्म के लिए गीत लिखे हैं।

विक्की ने आईएएनएस से कहा, “गुलजार साब शूट के पहले दिन सेट पर आए थे, जहां दुर्भाग्य से मैं उपस्थित नहीं था। और उसके बाद मैं शूटिंग में व्यस्त हो गया और वह सेट पर नहीं आए। मैंने मेघना को बताया कि मैं उनसे मिलने के लिए कितना बेताब हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने एक संगीत सत्र के दौरान उनसे मिलने का विचार बनाया था, लेकिन मुझे ‘राजी’ का शेड्यूल पूरा करने के बाद अपनी नई फिल्म ‘मनमर्जियां’ के शूट के लिए अमृतसर जाना पड़ा। मैंने सोचा था कि मैं होली पर उनसे उनके घर मिलूंगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।”

अभिनेता ने कहा, “मैं उन्हें अब हमारी फिल्म की एक स्क्रीनिंग में मिलने की उम्मीद कर रहा हूं।”

‘कॉलिंग सहमत’ नामक किताब पर आधारित ‘राजी’ में विक्की ने एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का किरदार निभाया है। वह इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493