साओ पाउलो, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पोर्ट डे रेसिफे ने ब्राजील के मिडफील्डर मिशेल बास्टोस के साथ करार की घोषणा की है।
बास्टोस ने अब तक अपने करियर में नीदरलैंड्स, फ्रांस और इटली के फुटबाल क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।
रेसिफे क्लब के साथ बास्टोस का करार इस साल दिसंबर तक बना रहेगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रेसिफे क्लब के कार्यकारी क्लॉस कमारा ने कहा, “हम बास्टोस जैसे खिलाड़ी के साथ करार कर काफी खुश हैं। हमने उनके अनुभव और प्रतिभा के कारण टीम में सामिल किया है। वह हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी बनने वाले हैं। हमारे पास एक मजबूत टीम है और बास्टोस का कौशल इसमें बड़ा योगदान देगा।”
ब्राजील के 34 वर्षीय खिलाड़ी बास्टोसी पाल्मेरास क्लब से बास्टोस में शामिल हुए। पाल्मेरास क्लब ने उनके साथ पिछले साल करार किया था।
बास्टोस ने अपने करियर में ब्राजील के एटलेटिको पेरानाएंसे, ग्रेमियो, फिगुइरेंसे, साओ पाउलो और पाल्मेरास जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।
यूरोप में बास्टोस ने फेयरनूर्ड, ओलम्पिक ल्योन और रोमा के साथ अन्य क्लबों के लिए खेला है।
इसके साथ ही बास्टोस 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में हिस्सा लेने वाली ब्राजील की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा थे।
dharmpath.com dharmpath