कांधार(अफगानिस्तान), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में सोमवार को एक कार बम विस्फोट में एक मदरसा के 11 विद्यार्थियों की मौत हो गई।
टोलो न्यूज के अनुसार, अधिकारियों ने कहा, “एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन में सुबह करीब 11 बजे दमन जिले के हाजी अब्दुल्ला खान गांव के पास विस्फोट कर दिया, जिससे पास के मदरसा के 11 विद्यार्थियों की मौत हो गई। हमलावर का लक्ष्य हालांकि इलाके में गश्त लगा रहा रोमानियाई दस्ता था।
विस्फोट में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान में सोमवार को यह तीसरा बम विस्फोट है। इससे पहले आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने काबुल में दो बम विस्फोट किए, जिसमें आठ पत्रकारों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एएफपी का मुख्य फोटाग्राफर शाह मिराई भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath