नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। थर्ड-पार्टी शॉर्ट टर्म ट्रेडफाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म वायना नेटवर्क ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और उसका अनुपालन करने के लिए तैयार किए गए क्लाउड-आधारित एप्लिकेशन, सहीजीएसटी के उत्पाद अधिग्रहण की घोषणा की है। यह अधिग्रहण वायना नेटवर्क के जीएसटी और ई-वे बिल के क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो में प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
सहीजीएसटी भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीएज), कॉरपोरेट्स और छोटे और मध्यम आकार के उद्यम (एसएमईज) द्वारा व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला एक सॉफ्टवेयर है।
सहीजीएसटी की स्थापना 2016 के अंत में दिनेश तेजवाणी, अंकुर अग्रवाल, ध्रुव पटेल, तीर्थेश गणात्रा और केयूर शाह ने की थी। सहीजीएसटी अपने ग्राहकों के लिए एपीआईज के माध्यम से जीएसटी रिटर्न्स को जीएसटी एन में जमा किया जाना संभव बनाने वाली भारत की पहली एएसपी थी। इस अधिग्रहण के बाद सह संस्थापक तीर्थेश गणात्रा वायना में चले गए।
सहीजीएसटी के सह-संस्थापक अंकुर पी. अग्रवाल ने कहा, “सहीजीएसटी का निर्माण करने और भारतीय व्यावसायिक समुदाय को सेवाएं प्रदान करने का सफर अविश्वसनीय रहा है। वायना नेटवर्क के साथ जुड़ाव इस काम को नई बुलंदियों पर ले जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि सहीजीएसटी और वायना मिलकर आज के बाजार में अबतक का सबसे अच्छा जीएसटी फाइलिंग समाधान पेश करते हैं।”
वायना नेटवर्क के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. एन. अय्यर ने कहा, “हम व्यवसायों के लिए जीएसटी अनुपालन को सुविधाजनक बनाने हेतु कई एएसपीज के साथ मिलकर काम करते हैं। सहीजीएसटी के व्यवसाय का सिद्धांत और दूरदर्शिता हमारे लिए बिल्कुल उपयुक्त थी। इस अधिग्रहण के साथ, हम जीएसटी और ई-वे बिल अनुपालन के साथ-साथ अल्पावधि व्यवसाय वित्तपोषण से संबंधित संपूर्ण समाधान प्रदान करने के द्वारा अपने मौजूदा ग्राहकों के और करीब जाना चाहते हैं।”
वायना नेटवर्क एक अधिकृत जीएसपी है, जो 500 से अधिक बड़े कॉर्पोरेट्स और वित्तीय संस्थाओं को सेवाएं प्रदान करती है।
dharmpath.com dharmpath