बर्लिन, 1 मई (आईएएनएस)। शाल्के फुटबाल क्लब ने अपने मिडफील्डर मेक्स मेयर को निलंबित कर दिया है।
क्लब ने मेयर को फुटबाल क्लब प्रबंधन की आलोचना करने के लिए निलंबित किया।
जर्मन लीग क्लब ने मेयर की ओर से समाचार पत्र ‘बिल्ड’ को दिए गए एक साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया दी। इस साक्षात्कार में मेयर ने फुटबाल क्लब के प्रबंधन की आलोचना की थी।
इस कारण क्लब ने मेयर को तुरंत प्रभाव के साथ सीजन के अंत तक निलंबित कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिडफील्डर मेयर ने अनाधिकृत साक्षात्कार में कहा था कि वह शाल्के से इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि वह खेल निदेशक क्रिस्टियन हेइडल के तहत काम नहीं करना चाहते।
इसके अलावा, मेयर ने कई अन्य चीजों के खिलाफ शिकायक की।
क्लब ने एक बयान में कहा, “मेयर अब सीजन की समाप्ति तक टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। इस सीजन के अंत में शाल्के के साथ उनका करार समाप्त हो जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath