‘बागी’ ने बचपन के सपनों को प्रकट करने का मौका दिया : टाइगर

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। ‘बागी’ की रिलीज के दो साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भावुक होते हुए बताया कि कैसे इस फिल्म ने उन्हें उनके बचपन के सपनों और इच्छाओं को व्यक्त करने का मौका दिया।

टाइगर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म ने मुझे अपने बचपन के सपनों और इच्छाओं को व्यक्त करने का मौका दिया। वास्तव में एक आशीर्वाद। बागी के 2 साल।”

बागी का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, जिसमें टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर थीं। इसके सीक्वल ‘बागी-2’ को अहमद खान ने निर्देशित किया है, जिसमें टाइगर के साथ दिशा पाटानी हैं। यह इसी साल रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493