विकी ‘मनमर्जियां’ में पंजाबी भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विकी कौशल अपने पसंदीदा फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ ‘मनमर्जियां’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाबी भूमिका निभाकर काफी मजा आया।

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू भी हैं। इसकी शूटिंग का एक लंबा हिस्सा अमृतसर में शूट हुआ है।

विकी ने कहा, “फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया। इस शहर में बहुत सकारात्मकता भरी है। हमें बहुत ही आनंद आया। पंजाबी होने के नाते यह पहली बार है कि मुझे पंजाबी भूमिका निभाने का मौका मिला।”

‘मनमर्जियां’ पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित इस फिल्म के निर्माता आनंद एल.राय हैं। यह सात सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493