आईपीएल-11 : बेंगलोर ने मुंबई को दिया 168 का लक्ष्य

बेंगलुरू, 1 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मंगलवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा है।

बेंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया। बेंगलोर के लिए मनन वोहरा ने 31 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 45 रन बनाए। ब्रैंडन मैक्कलम ने 37 और कप्तान विराट कोहली ने 32 रन बनाए।

मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। इसके अलावा मिशेल मैक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493