कोच मिगुएल से अलग हुआ दिल्ली डायनामोज

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज ने बुधवार को कोच मिगुएल एंजेल पुर्तगाल से अलग होने की घोषणा कर दी है। क्लब का कहना है कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

डायनामोज क्लब ने इसके साथ ही मिगुएल को उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा भी किया।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे संस्करण की धीमी शुरुआत के बावजूद मिगुएल के मार्गदर्शन में दिल्ली क्लब ने अपनी किस्मत बदली और 2018 में खेले गए 11 में से आठ मैचों में जीत हासिल की।

इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली टीम की प्रशंसा भी की गई। स्पेन के निवासी मिगुएल के मार्गदर्शन में डायनामोज टूर्नामेंट में सबसे अधिक स्कोर करने वाली चौथी टीम बनी। हालांकि, क्लब और कोच मिगुएल दोनों का मानना है कि इस सीजन में टीम का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

इस सीजन का समापन दिल्ली ने लीग की अंक तालिका में आठवें स्थान पर रहते हुए किया। इसके अलावा, हीरो सुपर कप के क्वालीफाइंग चरण में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कोच का दिल्ली क्लब से अलग होना दोनों के हित में सही था।

डायनामोज से अलग होने के बाद अपने बयान में मिगुएल ने कहा, “आईएसएल और डायनामोज क्लब में मेरा समय यादगार रहा। इस क्लब ने मेरी क्षमताओं पर अपना भरोसा जताया, लेकिन इसके बावजूद हम ट्रॉफी नहीं जीत पाए। हमने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया उससे प्रशंसक काफी खुश हैं और इससे मुझे काफी खुशी है। मैं सभी समर्थकों और क्लब के स्टॉफ का शुक्रगुजार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493