लॉस एंजेलिस, 2 मई (आईएएनएस)। रियेलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर अपनी बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर को जन्म देने के तीन माह बाद वापस अपनी पुरानी फिगर में लौट आई हैं।
लॉस एंजेलिस, 2 मई (आईएएनएस)। रियेलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर अपनी बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर को जन्म देने के तीन माह बाद वापस अपनी पुरानी फिगर में लौट आई हैं।
‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, काइली (20) ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने प्रेमी ट्रैविस स्कॉट के साथ एक याट पर नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में काइली गुलाबी रंग के वन पीस क्रिश्चयन डायर बाथिंग सूट में नजर आ रही हैं और उनके एक हाथ में फोन है। तस्वीर के कैप्शन में काइली ने ‘एमआईए’ लिखा है।
दूसरी तस्वीर में वह अपने प्रेमी के साथ याट पर बैठी दिख रही हैं जिसके कैप्शन में काइली ने ‘बर्थडे बिहेवियर’ लिखा है।
वहीं, मंगलवार को उनकी बेटी के जन्म के पूरे तीन महीने हो गए। काइली ने लिखा, “मेरी प्यारी बेटी आज तीन महीने की हो गई।”
dharmpath.com dharmpath