प्योंगयांग, 3 मई (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने उत्तर कोरिया में अपने समकक्ष री योंग हो से मुलाकात की।
दोनों ने अंतर-कोरियाई सम्मेलन के बाद कोरियाई प्रायद्वीप की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, वांग बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। वह 11 वर्षो में प्योंगयांग का दौरा करने वाले पहले चीनी विदेश मंत्री हैं।
वांग और री के बीच दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सहयोगी संबंधों पर गहन चर्चा हुई।
किम जोंग और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच ऐतिहासिक बैठक के एक सप्ताह से भी कम समय में वांग का यह दौरा हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath