अपने बच्चों की रोल मॉडल हैं जेनिफर लोपेज

लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज इस बात से काफी खुश हैं कि उसके प्रेमी एलेक्स रोड्रिगेज उन्हें अपनी बेटियों के लिए एक महान रोल मॉडल के रूप में देखते हैं।

लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज इस बात से काफी खुश हैं कि उसके प्रेमी एलेक्स रोड्रिगेज उन्हें अपनी बेटियों के लिए एक महान रोल मॉडल के रूप में देखते हैं।

‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, 48 वर्षीय अभिनेत्री ने नॉर्थ हॉलीवुड के सबन मीडिया सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान अपने बच्चों के लिए एक रोल मॉडल होने के विषय पर बात की।

लोपेज के पूर्व पति मार्क एंथोनी से जुड़वां बच्चे एमे और मैक्स हैं और एलेक्स की दो बेटियां नताशा और एला हैं।

लोपज ने कहा, “मेरे लिए, वह बहुत प्यारे हैं और मैं जो भी करती हूं वह उसका समर्थन करते हैं और मुझे प्रोत्साहित करते हैं।”

मदर्स दे के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं? इस पर जेनिफर ने कहा, “आप जानते हैं कि यह साल दर साल पर निर्भर करता है। बच्चे हमेशा छोटी सी योजना बनाते हैं। यह हमेशा बहुत प्यारा होता है और मैं हमेशा अपनी मां से मिलने की कोशिश करती हूं और उन्हें बाहर ले जाती हूं। इससे ज्यादा कुछ नहीं करती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493